जालौन-उरई । गांव से मूंगफली लेकर आ रही पिकअप को व्यापार कर की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने पिकअप से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
नगर के मोहल्ला भवानीराम निवासी सुबराती सोमवार को बंगरा मार्ग होकर गांव से पिकअप में मूंगफली लेकर आ रहे थे। पिकअप में आ रही मूंगफली की सूचना व्यापार कर विभाग को लग गई। सूचना मिलते ही व्यापार कर अधिकारी शेखर सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पिकअप को रूकवाकर बोरियों की संख्या देखी। 30 बोरियों का वजन कराया गया। मौके पर व्यापारी द्वारा जुर्माना न देने पर टीम मूंगफली की बोरियों से भरी पिकअप को उरई ले गई। जहां पहुंचे व्यापारिया द्वारा 30 हजार रुपये जुर्माना देने के बाद पिकअप को छोड़ा गया। उक्त संदर्भ में व्यापार कर अधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि बंगरा मार्ग से मूंगफली से भरी पिकअप को पकड़ा था। जिससे 30 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।






Leave a comment