जालौन-उरई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा सर्व फॉर नीडी मिशन के तहत मुरली मनोहर तालाब पर मानवता की दीवार का शुभारंभ किया गया। जिसमें लोग जरूरतमंदों के लिए सामान रख सकते हैं और जिन्हें जरूरत है वह सामान ले सकते हैं। नगर के लोगों ने विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास की सराहना की है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्ष गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता के साथ मानव सेवा एवं सेवा परमो धर्मः का भाव रखने वाली संस्था है। इस समय सर्दी का मौसम चल रहा है। निर्धन और बेसहारा लोगों को कपड़ों की आवश्यकता है। ऐसे में सर्व फॉर नीडी मिशन के तहत विद्यार्थी परिषद द्वारा मुरली मनोहर स्थित ऐतिहासिक पक्के तालाब पर मानवता की दीवार की शुरूआत की गई है। जो लोग निर्धन व बेसहारा लोगों को मदद उपलब्ध कराना चाहते हैं वह अपनी खाद्य सामग्री या कपड़े, बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी किताबें आदि रखकर जा सकते हैं। वहीं, कोई भी जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी किताबें, कपड़े या खाने की सामग्री ले जा सकता है। इस मौके पर सागर गुप्ता, नगर मंत्री आदित्य, हृदय कैलिया, कीर्तिमान श्रीवास्तव, शिवम सेंगर, गोपालजी बाथम, अंकुश यादव, अभय तिवारी, प्रशांत सोनी, सुमित पांचाल, प्रियांशु खेमरिया आदि मौजूद रहे।







Leave a comment