सपा के हर दिल अजीज नेता सुरेन्द्र मौखरी का अचानक निधन, जनपद का राजनीतिक जगत रह गया स्तब्ध


उरई। समाजवादी पार्टी के जिले में दूसरी पंक्ति के बडे नेता सुरेन्द्र मौखरी का मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पडने से अचानक निधन हो गया । इस खबर के फैलते ही उन्हें जानने वाले राजनीतिक व अन्य क्षेत्रों के लोग स्तब्ध रह गये । 47 वर्षीय सुरेन्द्र अधिवक्ता भी थे जिसके कारण कलैक्टेªट और जजी के बार हाॅल में शोक सभायें आयोजित कर उन्हें श्रद्धंाजलि दी गयी ।
      समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके सुरेन्द्र मौखरी दल विशेष से जुडे होने के बाबजूद सभी दलों के नेताओं के चहेते थे । मिलनसार और मृदुल स्वभाव के कारण सभी वर्गो में वे खासी लोकप्रिय बने हुये थे। उनके अप्रत्याशित निधन से जिले भर में शोक की लहर व्याप्त हो गयी । दोपहर बाद पैतृक गांव मौखरी में उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया । इस दौरान हजारों लोग उनके अन्तिम दर्शनों के लिये उपस्थित रहे ।

Leave a comment