कदौरा-उरई | कस्बे में स्थित महंत भगवत विशाल इंटर कॉलेज में गुरु गोविंद सिंह महाराज के चारों साहबजादो की याद एवं उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए चित्रकला प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता , मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहबजादो अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाषण दिए गए | छात्र अंकुश कुमार ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं चित्रकला प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | निबंध प्रतियोगिता में कुमारी साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपर्णा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करते हुए अवगत कराया गया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के चारों साहबजादो की स्मृति में 26दिसंबर 2022 को बीर बाल दिवस घोषित किया गया है | सनातन धर्म की रक्षा में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज एवं उनके चारों साहबजादो का बलिदान हमारे समाज को हमेशा उनका ऋणी रखेगा | धर्म की रक्षा के लिए मुगलों की विशाल सेना से बहादुर सिखखो ने डटकर मुकाबला किया | मुगलों की आधे से अधिक सेना मारी गई | इस युद्ध में मुगल सेना गुरु गोविंद सिंह जी के प्राणों की प्यासी थी लेकिन उनके मंसूबे बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह ने पूरे नहीं होने दिए | गुरु गोविंद सिंह सुरक्षित रहें लेकिन इस युद्ध में बाबा अजीत सिंह और बाबा जुझार सिंह शहीद हो गए | 26 दिसंबर 1704 को सरहिंद के नवाब ने इस्लाम धर्म न कबूल करने पर साहब साहबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह को जिंदा दीवार में चुनवा दिया और साथ में माता गुजरी भी शहीद हो गई थी | गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने सभी बेटों को धर्म की रक्षा के लिए मुगलों से लड़ते हुए बलिदान कर दिया था | इस दौरान अनीस बेग,जुबैर हाशमी,पृथ्वीपाल,अंजलि गुप्ता आदि छात्र छात्राये मौजूद रहीं |






Leave a comment