कम्बल  से सर्दी में मिला संबल , सरकार और अधिकारियों को  दिल खोल कर दुआएं

कदौरा-उरई | शीत लहर के देखते हुए बुधबार को प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में कंबल का वितरण किया गया | लेखपाल सोनू भास्कर ने सड़क किनारे बैल गाड़ियों में सपरिवार ठण्ड से ठिठुरते हुए डेरा जमाये लोह गढ़ियों  और  अन्य गरीब व असहाय लोगो को चिन्हित कर उन्हें राहत के लिए  कंबलों का वितरण किया | इसमें 30 जरूरतमंदों को कम्बल मिले | सर्दी से बचांव के लिए मजबूत  संबल मिलने से इनकी खुशियाँ का ठिकाना नहीं था |सभी सरकार और अधिकारियों का अहसान मानते हुए उन्हें दिल खोल कर आशीष रहे थे |

Leave a comment