सिरसाकलार – उरई। दहेज हत्या के मामले में दो माह से फरार चल रहे पति को थाना पुलिस ने बुधवार को काफी कोशिशों के बाद गिरफ्तार कर लिया । मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी जालौन उमेश पाण्डेय द्वारा की जा रही है जिन्होंने शुरूआती जांच में दहेज हत्या के आरोप को सही बताया है।
2 माह पहले सिरसाकलार थाने के अभैदेपुर गांव में अमित ंिसह की नवविवातिा पत्नी दीपिका ंिसंह की गला घुट जाने से मौत हो गयी थी । इस मामले में दीपिका के पिता महेवा निवासी वीर सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग के लिये प्रताडित किया जाता था । बाद में इसी कारण ससुराली जनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उनकी तहरीर पर दीपिका के पति, सास , देवर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीडन और हत्या का मुकदमा थाने में दर्ज कर लिया गया था जिसकी छानबीन क्षेत्राधिकारी जालौन उमेंश कुमार पाण्डेय कर रहे थे।
सीओ उमेश पाण्डेय के मुताबिक इसमें सास और देवरानी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका था लेकिन पति अमित व देवर फरार थे जिनकी सरगर्मी से तलाश चल रही थी । आज अमित के मौजूद होने की पक्की सूचना के बाद थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी को दविश के लिये भेजा गया जिन्होंने उसे सफलता पूर्वक दबोच लिया । चालानी रिपोर्ट तैयार कर अमित को जेल भेज दिया गया है। देवर की तलाश अभी जारी है।






Leave a comment