सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से दहेज प्रथा को रोकने में मिलेगी मदद , जोल्हूपुर में 51 जोडो को आशीर्वाद देने पहुंचे अनुरागी


उरई। सामूहिक विवाहों के आयोजन को बढावा दिये जाने से शादियों में फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक कलंक को हटाने में मदद  मिल सकती है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने जोल्हूपुर में केएनसी इण्टर काॅलेज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कही ।
     उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे घनश्याम अनुरागी ने 51 नवविवाहित जोडो को आशीर्वाद दिया । जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में उपस्थित होने का अवसर सौभाग्य से मिलता है इसलिये यहां आकर उन्हें गौरव का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिये आयोजक बधाई के पात्र हैं । उनके प्रयास का समाज में अधिक से अधिक अनुकरण किया जाना चाहिये और सक्षम लोगों को कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में हाथ बटाने के लिये बढ चढ कर आगे आना चाहिये।
       इस अवसर पर शिक्षाविद् और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  आशीष मिश्रा व गौरव द्विवेदी रामपुरा आदि उपस्थित थे।

Leave a comment