कदौरा-उरई | सरकार के आदेश पर पूरे जिले में सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसम्बर तक मनाया जाना है जिसमे अधीनस्थ अधिकारी गाँवो में चौपाल लगाकर गाँवो के लोगो की समस्याओं के समाधान और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर उनके क्रियान्वयन एवम ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे | बुद्धवार को उसी क्रम में कालपी उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुचे और योजनाए की जमीनी हकीकत को परखा | उन्होंने सबसे पहले पहुचकर एक कार्यक्रम में ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया तथा मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना | जल्द ही उनके निराकरण का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया | इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा वह मौजूद बच्चों से बात कर उनकी किताब और कॉपी को देखा और वही पर उन्होंने 15 गरीब लोगों को कंबलों का वितरण भी किया | उसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया | आंगनबाड़ी केन्द्र में उनको कुछ अव्यवस्था मिली जिसे|उन्होंने तुंरन्त दुरुस्त करवाने के आदेश भी दिए | कुछ ग्रामीणों ने के वाई सी करवाने के बाद भी बृद्धावस्था पेंशन न आने की बात कही जिस पर उन्होंने सचिव को समस्या को निदान करवाने के आदेश दिए | पहले से निर्धारित कार्यक्रम होने के कारण सभी व्यवस्था चाक चौबन्द मिली जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि आज अधिकारी के कार्यक्रम होने के कारण सब कुछ सामान्य था लेकिन अधिकतर विद्यालयों में अध्यापक ही नही आते है | स्कूल कभी 10 और 11 बजे के पहले नही खुलता है वही उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आज बड़ागांव ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया है और जो भी समस्या है उनको जल्द निराकरण करवाया जाएगा| इस मौके पर प्रधान सचिव सहित ब्लाक के कर्मचारी और काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे |






Leave a comment