तार्किक और सार्थक विकास के लिए प्रशिक्षण की कवायद , क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जज्बे को दिशा

कदौरा-उरई | क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया |  राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एवं सतत विकास,  लक्ष्यों का स्थानीयकरण विषय पर पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया |  इस अवसर पर उन्होंने कहा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण प्राप्त करके शासन की योजनाओं को ग्राम पंचायतों में लागू कराएं | विकास कार्यों में जन सहभागिता आवश्यक है | हम तभी सफलतापूर्वक विकास करा सकेंगे|  विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सतत विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें हम ऐसे विकास कार्य करें जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे | तभी हम अपने गांव को खुशहाल बना पाएंगे|   लखनऊ से आये प्रशिक्षक हरी शंकर मिश्र व विनय सेंगर   ने कहा कि क्षेत्र पंचायत केंद्रीय वित्त एवं राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग कर विकास कार्य करायें | उन्होंने पंचायत कल्याण कोष तथा मातृभूमि योजना के बारे में बताया | सहयोगी प्रशिक्षक सतीश कुमार  ने क्षेत्र पंचायत के गठन एवं समितियों के बारे में जानकारी दी | इस मौके पर कई क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे |

Leave a comment