विश्वनाथ पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से बसपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार

कदौरा –उरई | विश्वनाथ पाल को बीएसपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बसपा कार्यकर्ताओं में इस क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ गयी है |

कस्बे में बेरी रोड स्थित  बीएसपी कार्यालय में युवा नेता संजय गौतम के नेतृत्व में एक खुली वैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर व क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे |

विश्वनाथ पाल को प्रदेश का अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर |

 इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले पार्टी द्वारा विश्वनाथ पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जिससे अब पार्टी को नयी मजबूती मिलेगी और हम निकाय चुनाव में विजय हासिल करेगे |

वैठक के दौरान बीएसपी के युवा नेता संजय गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुये कहा कि आने वाले निकाय चुनाव हम जीतेंगे | जमीनी स्तर पर हमने पहले भी काम किया है और आगे भी करेंगे |

इस दौरान,अतर सिंह पाल जिला पंचायत सदस्य,संजय गौतम,मिठाईलाल,सिध्द गोपाल,सुरेशपाल,गोसाई बरार,लखन आदि मौजूद रहे |

Leave a comment