बी0के0डी0 एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के  वार्षिकोत्सव में  रंगारंग कार्यक्रमो की धूम

उरई | नववर्ष 2023 के स्वागत में झांसी रोड स्थित  बी0के0डी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में  ‘‘स्वरांजलि‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  मोतीलाल यादव ए0डी0एम0 न्यायिक व बतौर  विशिष्ट अतिथि कु0 वीरेन्द्र मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट, सौरभ कुमार सिंह आर0टी0ओ0 प्रशासन, विनय पाण्डेय ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन 1, सूरज पाल उपजिलाधिकारी, राजकुमार पण्डित जिला विद्यालय निरीक्षकके अलावा  विद्यालय प्रबंध समिति के  अध्यक्ष राधेश्याम निगोतिया, चैयरपर्सन सुविधा इटौरिया, प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे, मैनेजमेन्ट कमेटी के सदस्य राजेश निगोतिया उपस्थित थे | अतिथियों ने   माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का आगाज किया ।  कार्यक्रम के मुख्य मोतीलाल यादव ए0डी0एम0 न्यायिक ने इस अवसर पर  कहा कि आज मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ गये। बच्चों की मन भाने वाली प्रस्तुति देखकर जी  प्रफुल्लित हो गया। विद्यालय के डायरेक्टर इं0 अजय इटौरिया एवं प्रधानाचार्या सीमा श्रीखण्डे के अनुशासन को देखकर को अंदाजा होता है कि विद्यालय में  शिक्षा का स्तर बहुत ही अच्छा होगा। जहाँ 3000 से ज्यादा भीड़ हो ऐसी व्यवस्था को देखकर वे  प्रधानाचार्या व समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को बधाई देते  हैं । विद्यालय के प्रबंधक इं0 अजय इटौरिया ने विद्यालय की  वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया । उन्होने कहा कि हमारा स्कूल 25 वर्ष पूरे कर चुका है। इस उपलक्ष्य में  अपनी खुशी को इस रंगारंग आयोजन के माध्यम से आये हुए अतिथि गणों के साथ बाँटा और उनसे इसी तरह सहयोग करते रहने की कामना की। विद्यालय की चैयरमैन श्रीमती सुविधा इटौरिया ने बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आये हुए अतिथियों का  स्वागत किया।

छोटे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने समारोह मे चार चाँद लगा दिये, जिससे  श्रोता मंत्रमुग्ध रह गए  । कार्यक्रम में  विभिन्न प्रकार के डांस, ड्रामा, नाटक प्रस्तुत किये गये |  नर्सरी एल.के.जी. के छात्रो ने ‘आज संडे है‘ प्रोग्राम किया जिससे आये हुए अतिथियों को अपने विद्यालय के दिन याद आये। साथ ही स्कूल के प्यारे और मासूम बच्चों ने ‘‘नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया‘‘ पर डांस करके अभिभावको के दिलों को जीत लिया । ‘‘आवारा भौरे‘‘, ‘‘छोटी सी आशा‘‘, यू.के.जी. एवं प्रथम कक्षा के छात्रो द्वारा ‘‘स से स्कूल चले हम‘‘, कक्षा 2, 3, 4, 5 के छात्रो द्वारा ‘‘इंडिया वाले‘‘, ‘‘सपना रे सपना‘‘, ‘‘जलवा तेरा‘‘, ‘‘लावनी‘‘, ‘‘रेन डांस‘‘, ‘‘फनी ऐक्ट‘‘, (जिसमें  बच्चों ने सास और दामाद का अभिनय कर अभिभावकों को खूब हँसाया) ‘‘लाल घांघरा‘‘, जैसे कार्यक्रम को प्रस्तुत किया, इसके अलावा कक्षा 6,7,8 के छात्रों द्वारा क्लासिकल फ्यूजन, सेव वाटर जिसमें  बच्चो ने आये हुए अभिभावकों को जल बचाने का संदेश दिया और बताया कि जलबिन हम नही। ‘‘सोल्जर एट‘‘ ने अभिभावको को भावुक होने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ‘‘राजस्थानी डांस‘‘, ‘‘बूंद बंूद‘‘, एवं ‘‘देश भक्ति फ्यूजन‘‘ को प्रस्तुत किया। इस फ्यूजन को देखकर देशभक्ति का अलग सा अहसास दिखाई दिया। कक्षा 9, 10, 11, 12 के छात्रो द्वारा ‘‘देवी स्तुति‘‘ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें नौ देवी शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी माता, कालरात्रि, और महागौरी के अवतार को प्रस्तुत किया गया। अभिभावकों के द्वारा नौ देवियों को खड़े होकर नमन किया गया। ‘‘गणेश वंदना‘‘, ‘‘मेरी लाडो‘‘(एक ऐसा एक्ट था जिसमे बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया), ‘‘एसिड अटैक‘‘ जैसे ड्रामा ने अभिभावकों को झकझोरकर रख दिया |  ‘‘रक्तचरित्र‘‘ जो कि एक डरावना ड्रामा  था जिसमें  कुछ अभिभावक डर की वजह से अपनी अपनी कुर्सियों से खडे़ हो गये। बाद में अभिभावको ने विद्यालय मे हुए कार्यक्रमों  की तारीफ के पुल बाँधे।

इस कार्यक्रम मे प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं प्रेस मीडिया के बन्धु आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे विद्यालय के अध्यापक राजेश कुमार, गोविन्द सिंह, के0के0 चतुर्वेदी, पुरूषोतम पुरवार, महेश कुशवाहा, देवेश पाठक, अभय सिंह सेंगर, सत्यजीत, कादिर सर, आकर्ष मिश्रा, राहुल गुप्ता, विनय पाठक, जीतेन्द्र मिश्रा, वरूण मिश्रा, संदीप, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, उत्तम, श्रीमती नीरजा त्रिपाठी, दीक्षा दूरवार, स्वेता तिवारी, स्वाति समाधिया, ममता वर्मा, नीतू सिंह, बंदना गुप्ता, ममता पटेल, शिवम शुक्ला, अनिमेष, रिषभ, सहिसता शगुफ्ता, आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की छात्रायें रिचा एवं दिव्यांशी ने बड़ी खूबसूरती के साथ किया। एवं इनका सहयोग देवेश पाठक एवं डा0 श्वेता  अग्रवाल ने किया। 

विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अशीष तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a comment