लाभकारी योजनाओं में बिचैलियों के लिये कोई गुंजाइश नहीं , कोई पात्रो को गुमराह करते मिला तो होगी कडी कार्रवाई


सिरसाकलार-उरई। भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के द्वारा सुशासन सप्ताह पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसके लिये नारा दिया गया है- प्रशासन पहुंचा आपके गांव जिसमें हर ब्लाक में नमूने के तौर पर चिन्हित गांवों में जिले के वरिष्ठ अधिकारी जन चैपाल आयोजित करने के लिये पहुंच रहे है। मकसद है लाभकारी योजनाओं का लाभ बिचैलियों के बिना पात्र लोगो तक वास्तविक रूप से  पहुंचाना सुनिश्चित करना और गांव स्तर पर मौलिक व्यवस्थाओं में आने वाली रूकावटों का अन्त करना ।
      इस क्रम में गुरूवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महेवा ब्लाक के चरसौनी गांव में दोपहर बाद चैपाल आयोजित की । इसमें ग्रामीणों से संवाद करते हुये 5 बिन्दुओं वरासत , घरौनी , कृषि आवास , कुम्हारी या मत्स्य पालन के पटटे तथा खेल का मैदान , चारागाह व ग्राम समाज की अन्य भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर चर्चा की गयी ।
     अपर जिलाधिकारी ने लाभकारी योजनाओं को लेकर कहा कि अगर कोई बिचैलिया बन इन योजनाओं में हेरा फेरी करेगा तो उसे चिन्हित कर उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर उन्होंने रामसिंह , हरगोविन्द , श्यामसुन्दर , महेश व स्वराज सिंह को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किये। ठण्ड से ठिठुरते साधनहीनों को कम्बल बांटे। इसी बीच उन्होंने गौशाला एवं स्कूल की निर्माणधीन चहार दीवारी का निरीक्षण किया । प्रधान दीपेन्द्र सिंह को ग्राम समाज की भूमि पर कोई अवैध कब्जा न होने देने के लिये चेताया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत संदीप कुमार व ग्रामीण कैडर के कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a comment