उरई। बुंदेलखण्ड महापरिषद के संस्थापक कुंवर सुदर्शन सिंह जादौन की पंचम पुण्य तिथि पर उनके जन्म स्थान टिमरों में 3 जनवरी को उनके नाम पर स्थापित पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में स्वास्थ्य मेंला और नशा उन्मूलन कार्यक्रम तथा 4 जनवरी को एनआरएमएल के तहत महिला सशक्तिकरण और ग्राम विकास मेंला का आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुये बुंदेलखण्ड महा परिषद के अध्यक्ष शिरोमणि सिंह कुशवाहा ने बताया कि 3 जनवरी को स्वास्थ्य मेंला में परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण की रूपरेखा बनायी गयी है। इस अवसर पर 100 युवकों को नशा छोडने की शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र भी वितरण होगा जिसके लिये डकोर ब्लाक के प्रबंधक चंदन श्रीवास और अनुरागिनी संस्था के कार्यकर्ता श्यामकरण प्रजापति , राहुल समाधिया, रविन्द्र परमार , लक्ष्मीप्रसाद राजपूत टिमरों के समीपवर्ती बरसार , गोरन, चिल्ली, कहटा, कमठा, जैसारीकलां, बिरगुवां , फूलपुरा आदि ग्रामों में जाकर युवाओं से शपथ पत्र भरवा रहे हैं।






Leave a comment