जालौन-उरई। अज्ञात चोरों ने मुंसिफ मजिस्टेªट कोर्ट के बाहर खडी बाइक पार कर दी । बाइक स्वामी द्वारा कोतवाली में सूचना दी जाने पर पुलिस तलाश में जुट गयी है।
      नगर में मुंसिफ कोर्ट के परिसर के बाहर से कई बाइक चोरी हो चुकी है जिसका सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरूवार की शाम बाइक चोरों ने एक और बाइक को निशाना बनाया । कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रावतान निवासी हरिश्चन्द्र यादव किसी काम से गुरूवार की शाम 4 बजे मुंसिफ कोर्ट गये थे। उन्होंने बाइक को गेट के बाहर खडा कर दिया और काम निपटाने अन्दर चले गये। जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने कोतवाली जाकर बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस बाइक की तलाश कर रही है। 

Leave a comment