जालौन-उरई । आयुर्वेदिक चिकित्सा से लोगों को जोड़ने के लिए ग्राम सहाव में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 439 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की गई।
शुक्रवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुरली मनोहर के तत्वावधान में ग्राम सहाव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ करते भगवान धंवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमर सिंह ने कहा कि यह शिविर गांव के लोगों के काफी फायदेमंद है। सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं और बुजुर्गों को होगा जिन्हें बीमार होने पर तहसील मुख्यालय तक आना पड़ता है। गांव में ही चिकित्सा टीम होने से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें आसानी होगी। शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. अमर सिंह, डॉ. पूजा राजपूत, फार्मासिस्ट प्रेम नारायण द्विवेदी, नर्स नेहा सिंह, वार्ड वॉय राहुल पाठक, शानू, किशन, मोहन की टीम ने शिविर में आए मरीजों का जुखाम, खांसी, श्वांस, बात, रक्तचाप, मधुमेह, खांसी, घुटने के दर्द आदि के 439 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा दी।






Leave a comment