सिरसाकलार- उरई। कुठौन्द थाना अन्तर्गत मकटोरा गांव में अपने घर के पडोस में बने खाली मकान में फांसी पर लटक जाने से  युवती ने दम तोड दिया। मृतका कक्षा 11 की छात्रा थी ।
      मकटोरा में राजू दोहरे की 18 वर्षीय पुत्री का शव पडोस के खाली मकान में फांसी पर झूलता मिला। उसके द्वारा आत्म हत्या की जाने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल आत्म हत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
     गांव वालों के मुताबिक मृत छात्रा का पिता राजू दोहरे मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। थाना प्रभारी अखिलेश दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। युवती की मौत का कारण जानने के लिये छानबीन की जा रही है।

Leave a comment