जालौन-उरई । जालौन प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में जालौन की टीम ने लोना की टीम को पराजित कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। जालौन प्रीमियर लीग का उद्घाटन पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव ने फीता काटकर किया।
नगर में कोंच रोड पर जालौन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले की टीमें भाग ले रही हैं। लीग का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव व सुरेश राव डेंगरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर थोपन यादव ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने और बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। लीग में उद्घाटन मैच जालौन व लौना की टीम के बीच खेला गया। जिसमें जालौन की टीम ने टॉस जीतकर लौना की टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। 12 ओवर के मैच में जालौन की टीम ने कसी फील्डिंग करते हुए लोना की टीम को 90 रन पर रोक दिया। लोना की टीम ने मुकाबले में 5 विकेट खोए। दूसरी पारी में जालौन की टीम खेलने के लिए उतरी। जिसमें ओपनर शिवम व आदर्श ने 50 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दी। शिवम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 49 रन बनाए। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। निर्णायक मंडल ने मैन ऑफ द मैच शिवम को चुना और उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मानवेंद्र यादव, आशुतोष यादव आदि ने सहयोग किया।






Leave a comment