मेला आयोजन से प्राचीन भारतीय परम्परा की भव्यता को बल , बबीना में वीर सिंह स्मृति मेंले का उद्घाटन करते हुये बोले अनुरागी


कदौरा-उरई। भारतीय परम्परा के तहत गांवों में आयोजित होने वाले मेलों से आम जनमानस व बच्चों का स्वस्थ मनोंरंजन होने के साथ साथ महिलाओं को घर गृहस्थी के सामान उपलब्ध हो जाते हैं। मेंला आपसी मेल जोल बढाने में भी योगदान करते हैं। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने पूर्व विधायक स्व0 वीर सिंह सेंगर की पुण्य स्मृति में आयोजित विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कही
      शुक्रवार को इस ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बबीना में हर वर्ष की भंाति इस वर्ष भी विकास प्रदर्शनी और 15 दिन तक चलने वाली रास लीला का शुभारंभ हुआ । मुख्य अतिथि के रूप इसमें पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि प्राचीन भारतीय परम्परायें धीरे धीरे विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में कुछ जगह आज भी मेला जैसे आयोजन गर्व का विषय है । उन्होंने कहा कि इसके लिये बबीना के मेला आयोजन कर्ताओं को उनकी बधाई। इस मौके पर विशाल सेंगर , सुरेश पहलवान, अनीस खांन , रामदास अनुरागी , थाना प्रभारी उमाकान्त ओझा सहित मेंला आयोजक मुन्नालाल गुप्ता और काफी संख्या में ग्रामीण व बाहर से आये लोग मौजूद रहे।

Leave a comment