प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर याद किये गये चौधरी साहब, चरण सिंह की जयन्ती पर विकास भवन सभागार में समारोह आयोजित


उरई। विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह पूर्वक किसान सम्मान दिवस के रूप मनायी गयी जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने सदर विधायक गौरी शंकर के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाये थे। उनका अवलोकन भी डीएम और विधायक ने किया ।
     सदर विधायक ने इस अवसर पर कहा कि चैधरी चरण सिंह को यू ही किसानों के मसीहा के सम्बोधन से नहीं नवाजा जाता, उन्होंने जीवन भर किसानों के उत्थान के लिये संघर्ष किया और जब अवसर मिला इसे मूर्त रूप देने में कसर नहीं छोडी। जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं इसीलिये उनकी सेवा करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड रही। उनकी सहायता के लिये कई योजनायें चलायी जा रही हैं जिसका पूरा उन्हें दिलाने को जिला प्रशासन संकल्पित हैं। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 18 किसानों को 7-7 हजार रूपये और द्वितीय पुरस्कार में भी 18 कृषकों को 5-5 हजार रूपये का नगद पारितोषक दिया गया । विकास खण्ड स्तरीय उत्कृष्ट कृषकों को दो दो हजार रूपये प्रदान किये गये।
      कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन , भारतीय किसान संघ के प्रान्ताध्यक्ष साहब सिंह चैहान ने भी विचार रक्खे । इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी  डा0 शिवाकान्त द्विवेदी , जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव , जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Leave a comment