सिरसाकलार.उरई। अवकाश पर आये पूर्व सैनिक की हृदय गति रूकने से मौत हो गयी। उसका अन्तिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया।
श्रीगंगानगर में सेना की बटालियन के वर्कशाॅप में टैक्निकल टेªड के जवान धीरेन्द्र सिंह परमार कुठौन्द थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के रहने वाले थे। पिछले दिनों 25 दिन का अवकाश लेकर वह अपने घर आये हुये थे। गुरूवार को अचानक उन्हें दिल का दौरा पडा तो परिजन आनन फानन कानपुर ले गये जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाद में उनका पार्थिव शरीर वापस हसनपुर लाया गया जहां आज उनका अन्तिम संस्कार हुआ । इस अवसर पर धीरेन्द्र की बटालियन से आयी टुकडी ने सलामी देकर उन्हें अन्तिम विदाई दी। उनकी अन्तिम यात्रा में गांव के अलावा आस पास के सैकडों लोग भी शामिल हुये। उन्हें मुखाग्निी 8 वर्षीय उनके पुत्र सार्थक ने दी । धीरेन्द्र सिंह का छोटा भाई रितेश सिंह भी सेना में कार्यरत है।






Leave a comment