हरसिंहपुर में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की मार्केटिंग के लिये मेले का सफल आयोजन, स्वयं डीएम ने पहुंचकर किया उत्साह वर्धन


कुठौन्द-उरई। हरसिंहपुर के गंगाराम बांकेलाल महाविद्यालय में एनआरएम मेले का आयोजन किया गया जिसमें वावली , कुठौन्द, मदारीपुर और सिरसाकलार के महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गये उत्पादों को स्टाल लगाकर प्रदर्शित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जिलाधिकारी चंादनी सिंह ने महिला स्वयं सहायता समूहों का उत्साह वर्धन किया । एनआरएलएम उपायुक्त अवधेश दीक्षित , खण्ड विकास अधिकारी प्रतिभा शाक्य, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुरूद्ध द्विवेदी, एडीओ पंचायत गिरजाशंकर निरंजन, मिशन मैनेजर रवि यादव , गौरव पाण्डेय आदि भी रहे। इस अवसर पर ब्लाॅक की महिलाओं का सम्मेलन कर उन्हें आजीविका मिशन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी उपलब्ध करायी ।
       महाविद्यालय में इस अवसर पर दाल दलिया का मिक्सर प्लांट भी लगाया गया जिसके लिये जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने उपायुक्त एनआरएलएम अवधेश दीक्षित के साथ वेद मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान युग में हर क्षेत्र में महिलायें अपनी धांक दिखा रही हंै जिससे समाज की समृद्धि और खुशहाली बढ रही है। कार्यक्रम के पूर्व जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के स्टाॅल देेखे और उनके उत्पादों की सराहना की । उन्होंने कहा कि एनआरएलएम मेंलों से स्वयं सहायता समूह से उत्पादों की शानदार मार्केटिंग हो रही है जिससे उनका मुनाफा बढेगा और समूहों की सार्थकता में महिलाआंे का विश्वास बढेगा।

Leave a comment