![]() |
कालपी-उरई। फरियादियों की संवेदनशीलता के साथ सुनवाई पर जोर दे रहीं जिलाधिकारी चांदनी सिंह पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ थाना समाधान दिवस में उपस्थित हुई तो उन्होंने फिर अपनी इस वचनबद्धता को दोहराया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि पीडितों के लिये जो फोरम बनाये गये हैं वे सजावटी न होकर अपने उददेश्य को सार्थक करें, जिले में अधिकारियों को इस भावना से कार्य करने की कोशिश करनी चाहिये। थाना दिवस में दर्ज करायी जा रही शिकायतों का कागजी निस्तारण सहन नहीं किया जायेगा। फरियादी से मोबाइल पर संपर्क कर उनका फीडबैक लिया जायेगा ताकि निस्तारण के यर्थात का पता चल सके।
उन्होंने कहा कि जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाये तथा राजस्व व पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अन्दर निस्तारण सुनिश्चित करें । उन्होंने लेखपालों को चेताया कि वे शिकायतों में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत न करें । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक डा0 देवेन्द्रकुमार पचैरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।







Leave a comment