जालौन-उरई। चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों की शामत नजर आ रही है। पूरे जिले में चल रहे विघुत चोरो को पकडने का अभियान हंगामा मचाये हुये है। इस क्रम में विघुत उपखण्ड अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गयी चैकिंग में 13 लोगों को विघुत चोरी में पकडा गया जिनके खिलाफ पुलिस में रिर्पोट दर्ज करा दी गयी है।
चैकिंग के दौरान धुआंताल निवासी नरेश , रावटगंज निवासी महेन्द्र को बिना कनैक्शन दिये चोरी से बिजली जलाते हुये पकडा गया । उधर कछोरन में बाबूलाल व परशुराम, भिटारा में मनोज, औरेखी में काशीबाई , कैथ में अवधेश , मुहल्ला जोशियाना में भवानीराम , राजकुमारी व उमादेवी को कनैक्शन होते हुये भी बिजली चोरी करने के आरोप में पकडा गया।
इस संदर्भ में एसडीओ कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि चैकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज करायी जा रही है इसलिये कनैक्शन लेकर ही बिजली का प्रयोग करें ताकि किसी झंझट में न फस पायें।





Leave a comment