छानी अहीर में कलश यात्रा निकाल हुआ श्रीमद् भागवत सप्ताह का श्रीगणेश


सिरसाकलार-उरई। छानी अहीर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ । गाजे बाजे के साथ निकाली गयी शोभायात्रा से गांव माहौल भक्तिमय हो गया।
     हनुमान मन्दिर से कलश यात्रा उठी जिसमें कथा के परीक्षत टीकम सिंह भदौरिया ने सिर पर श्रीमती भागवद की प्रति रखकर पूरे गांव का भ्रमण किया । भागवताचार्य हरिओम पटैरिया अयोध्या धाम वाले घोडे पर बैठकर कलश यात्रा में घूमें जिसमें बडी संख्या में गांव की श्रद्धालु महिलाओं व पुरूषों ने सहभागिता की । श्रीमद भागवत कथा 31 दिसम्बर तक चलेगी ।

Leave a comment