जालौन-उरई । अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरापुर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता किसी काम के चलते जालौन से उरई की ओर जा रहे थे। तभी सातमील के पास अज्ञात कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाकर उनके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सुढ़ार सालाबाद निवासी बसंते ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र पप्पू जालौन से वापस घर आ रहा था। तभी सुढ़ार बंबी के पास अज्ञात कार के चालक ने उनके पुत्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





Leave a comment