कालपी-उरई | सोमवार को कालपी कॉलेज कालपी के  छात्र छात्राओं की मौजूदगी व प्राचार्य डॉ सूर्य नारायण सिंह की संरक्षकता में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया । इसे  गुरु गोविंद सिंह जी के छोटे पुत्रों साहबजादा जोरावर सिंह तथा साहबजादा फतेहसिंह द्वारा सिख पन्थ की गरिमा और सम्मान की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च बलिदान की स्मृति  में मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सुधा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को बताया कि हम भारतवासी उन वीर सपूतों के बलिदान के लिए कृतज्ञ हैं जिन्होंने न्याय के पथ पर चलते हुए वीरता का प्रदर्शन किया । विभागाध्यक्ष डॉ मधु प्रकाश तिवारी ने बताया कि ऐसे महान नायकों की जीवनी एवं इतिहास से सभी नागरिकों विशेषकर किशोरों और युवकों को उनके प्रेरणा लेनी चाहिए।

 धर्मेंद्र पाल सिंह, डा सोम चौहान, डा सुधा गुप्ता, डॉक्टर मधु प्रभा त्रिपाठी,डा कीर्ति पुरवार, डॉक्टर चंद्रभान सिंह, डॉ राधा रानी श्रीवास्तव, डॉक्टर शैलेंद्रु शेखर वशिष्ठ, डॉक्टर नीता पांडेय, आसिफ खान,संजय निषाद, आनंद चौधरी, संजय सिंह, श्याम बहादुर सिंह, पंकज कुमार, राधेश्याम समेत भारी संख्या में शिक्षाविद एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a comment