
उरई। झांसी रोड स्थित लिटिल एंजिल्स एजुकेशन सेंटर उरई एवं माधवगढ़ का वार्षिकोत्सव बाल मेला का धूमधाम से आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा दिखाई। खाने-पीने का स्टॉल लगाकर बच्चे खुशी से खूब चहके।
वार्षिक खेलकूद और बाल मेला का शुभारंभ प्रबंधक संजय गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अनामिका गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन करके किया। कक्षा तीन से आठवीं के बच्चों ने खो-खो, रस्साकशी, कुर्सी दौड़, बैलून, कानाफूसी आदि खेलकूद में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। वही मैजिक शो में जादूगर सुशील सम्राट ने बच्चों को हैरतअंगेज जादू दिखा कर मनोरंजन करते हुए अंधविश्वास से दूर रहने के लिए जागरूक किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए लॉयन, टाइटन, डायमंड, राइडर, ईगल टीम ने प्रतियोगिता जीती। विद्यालय के बच्चों ने खाने पीने का स्टॉल लगाया। जिसमें पानी पूरी, मिठाई की दुकान, समोसा चाट, कन्फेक्शनरी, भेलपुरी, मोमोज की दुकानें लगाकर बिक्री की। निर्णायक मंडल में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी,शिक्षक मुकेश गुप्ता, संचय गुप्ता,मनीष गुप्ता,एवं उन्नति गुप्ता और शिवानी गुप्ता ने स्टालों का निरीक्षण कर अवलोकन किया। खाने-पीने के स्टाल में बच्चों ने खरीददारी कर मेले का लुत्फ उठाया। विद्यालय के जितेंद्र, अमित पाठक, मयंक, मानवेंद्र, काव्या, आनंद, रानी, पायल, रुचि, शिवा, विकास, सोनम, तान्या, रिचा, संजू, धीरेंद्र, चंचल, रीता, अमित ने बच्चों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रिया, सोनम, धीरेंद्र, विकास, रुचि आनंदा के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।






Leave a comment