झांसी | ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक छुट्टू का बगीचा बाहर दतिया गेट में मिशनरी साथी अशोक राहुल के आवास में उन्हीं की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के विस्तार एवं जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह सुगत ‘शास्त्री’ ने रखा जिस पर सर्वसम्मति से पवन गौतम जी को एसोसिएशन की जनपद इकाई झांसी का प्रभारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि एसोसिएशन बहुजन आरक्षित समाज के शिक्षकों के मान- सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा भारतीय संविधान एवं आरक्षण की सुरक्षा के लिए तत्पर है। इसके साथ ही एसोसिएशन बहुजन आरक्षित शिक्षकों-कर्मचारियों के साथ होने वाले शोषण अन्याय अत्याचार को रोकने के लिए कृत संकल्पित है। नव मनोनीत प्रभारी जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे शीघ्र ही जिला इकाई का विस्तार कर कार्यकारिणी का गठन करेंगे और शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार राहुल,संतराम बौद्ध, कमल किशोर बौद्ध,बलरामपुर बौद्ध, पवन गौतम,करतार सिंह मौर्य,मुकेश पटेल, शिवशरण कुशवाहा,अरुण चौधरी,शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे | आभार संतराम बौद्ध जी ने व्यक्त किया ।






Leave a comment