जालौन-उरई । मोहल्ला चुर्खीबाल में नाले की सफाई न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। मोहल्ले के लोगों ने नाले की सफाई कराने की मांग नगर पालिका ईओ से की है।
नगर के मोहल्ला चुर्खीबाल में नाला निकला है। उक्त नाले के पास रामऔतार नाथूलाल के आवास के पास नाले की सफाई न होने से नाला चोक हो गया है। नाला चोक होने से पानी नहीं निकल रहा है। जिससे न सिर्फ गंदगी हो रही है। बल्कि नाले के आसपास स्थित मकानों में सीलन भी हो रही है। रामऔतार ने बताया कि वह नाले की सफाई के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। नाले की सफाई न होने से मोहल्ले में गंदगी और बदबू हो रही है। तो वहीं, जो घर नाले के आसपास हैं, जलभराव होने से उनमें सीलन भी आ रही है। उन्होंने नगर पालिका ईओ से शीघ्र ही नाले की सफाई कराने की मांग की है। ताकि मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।





Leave a comment