आटा –उरई | ब्लॉक कदौरा के परिषदीय अध्यापकों का दो दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी अंकित सिंह की उपस्थिति में किया गया। ब्लॉक कदौरा के परिषदीय विद्यालयों में से कक्षा 4 और 5 के शिक्षकों का फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरसी (एफ एल एन) का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें प्रथम दिवस हिंदी और द्वितीय दिवस गणित विषय का प्रशिक्षण दिया गया |
बच्चों को आधारभूत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की प्राप्ति हर बच्चे को किस प्रकार से दी जाए इस पर विशेष प्रशिक्षण चल रहा है | ब्लॉक कदौरा के समस्त ए आर पी एवं प्रथम संस्था के संदर्भदाता द्वारा बीएमटी इंटर कॉलेज में आटा में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका आज समापन हुआ ।
खंड शिक्षा अधिकारी अंकित सिंह ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वह अपने -अपने विद्यालयों में इस प्रशिक्षण में बताई गई महत्वपूर्ण गतिविधियां को अपनाकर अध्ययनरत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पूर्ण कराएं । एआरपी पंकज कुमार,अखिलेश कुमार, बृजेंद्र गौर ,परवेज आलम,सुंदर सिंह शास्त्री द्वारा बहुत ही रोचक और बारीकी से समस्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था जो आज समाप्त हो गया है । भानु प्रताप सिंह परिहार, शिवम् गुप्ता, वीरेन्द्र श्रीवास, उमा शंकर, मनोज महेश्वरी आदि शिक्षकों ने काफी सहयोग प्रदान किया। भानु प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक कन्या प्राथमिक विद्यालय पिपरायां द्वारा समापन की बेला में सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया ।







Leave a comment