कोंच-उरई | कोतवाली क्षेत्र के काली माता मंदिर के पीछे नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला | शव देखकर लोगो में हड़कंप मच गया | ज़ब शव पड़े होने की खबर स्थानीय कोतवाली पुलिस को लगी तो मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक निरीक्षक,उप निरीक्षक बारेलाल आजाद , उप निरीक्षक सर्वेश कुमार यादव , उप निरीक्षक शिव शंकर सिंह सहित कई पुलिस कर्मी पहुंचे | शव को निकाल कर जाँच पड़ताल हुई तो मृतक की जेब से पैन कार्ड बरामद हुआ जिस पर दीप नारायण पुत्र शिवनारायण नाम लिखा हुआ था | तलाशी में कुछ कागज मिले पता नंदपुरा सदर बाजार झांसी मिला | मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है तो वहीं और फोरेंसिक टीम ने तमाम साक्ष्य मौके से एकत्रित किए हैं | साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | शव की शिनाख्त के प्रयास के बाबजूद पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह शव किसका और कहां का है |






Leave a comment