उरई | कुठौंद में थाना पुलिस और एस ओ जी व सर्विलांस के संयुक्त ऑपरेशन में जुआ के एक बड़े फड़ पर शिकंजा कसने में सफलता प्राप्त की गयी | इस कारवाई में 29 जुआरियों का चालान किया गया है जबकि 2 लाख 10 हजार रूपये से अधिक की नकदी इनसे बरामद की गयी | मौके पर 11 बाइक , 1 कार के अलावा आरोपितों के 27 मोबाइल फोन भी जब्त किये गए |
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर जिले भर में एस ओ जी और सर्विलांस जुआ ख़त्म कराने की मुहिम में जुटी है जिसके तहत हुई उक्त कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है | गिरफ्तार किये गए कथित जुआरियों में उमेश कुमार पजूना थाना सिरसाकलार , सुरेन्द्र सिंह यादव मदारीपुर , अनिल किशोर करतलापुर , रूपेंद्र तोमर मडोरा , नवल किशोर चौहान जखा , श्याम सुन्दर यादव दौनापुर , प्रदीप यादव मडैया , विनोद कुमार गुप्ता सिरसाकलार , कुलदीप सिंह सेंगर मडोरा , जसवंत सिंह राठौर भिटारी , अतुल कुमार उर्फ़ अब्बू करतलापुर ,रिषभ सिंह मडोरा, संतोष कुमार राठौर भिटारी , नारायण सिंह यादव करैया थाना सिरसाकलार , पुष्पेन्द्र कुमार भास्कर गिगौरा , जगत सिंह खटिक सिरसाकलार, भूपेन्द्र सिंह चौहान गिगौरा , अंशु राठौर हुसेपुरा जागीर थाना रामपुरा , राजवीर सिंह चौहान सरैनी थाना सिरसाकलार , प्रदीप कुमार दोहरे दमरास , पिंटू कुशवाहा सिरसाकलार, महिपाल सिंह चौहान जखा , बबलू बनाफर बंधौरा , सोनू सेंगर हदरुख , श्याम जी उर्फ़ बाबू तिवारी हदरुख , महेंद्र प्रताप सिकरवार हदरुख , गुरुवचन सिंह लोधी बड़ी मडैया , सतनाम सिंह चौहान खडगोई और अनिरुद्ध सिंह चौहान गिगौरा शामिल हैं |






Leave a comment