पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की याद में  अंडर-14 क्रिकेट मैच का आयोजन

उरई | स्थानीय  पुलिस लाइन ग्राउंड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा अंडर 14 के T 20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जो  पुलिस लाइन एकेडमी ए और पुलिस लाइन एकेडमी बी टीम के बीच मैच खेला गया | जयंती के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री को  डीसीए के पदाधिकारियों सहित भाजपा नेता व डीसीए सदस्य हरेंद्र विक्रम सिंह ने माल्यार्पण किया जिसके बाद हरेंद्र विक्रम सिंह ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और  मैच का शुभारंभ किया | बाल  टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया | बॉलिंग , फील्डिंग और उनकी बल्लेबाजी देखकर लोग बहुत  प्रभावित हुए | पुलिस लाइन एकेडमी टीम में विवेक, तेजस, यश निषाद, रौनक, कृष्णा, शिवा, विराट, अखिलेश, अक्षय, ओम,  शामिल रहे | ए टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए बी टीम मात्र 24 रनों पर ही  ऑल आउट हो गई | मैच में मैन ऑफ द मैच अभिषेक रहा जिसने 24 रन और 1 विकेट लिया | इस मौके पर डीसीए के संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह , सदस्य हरेंद्र विक्रम सिंह, रिक्की सिंह, सचिन पारकर आदि मौजूद रहे |

Leave a comment