उरई दिनांक (सू०वि०)।
जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि उ०प्र० शासन, चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 के शासनादेश के द्वारा कोविड-19 के नये बैरियण्ट (बी0एफ0-7) से बचाव , उपचार तथा प्रबंधन के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में विशाल कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) (मो० 9889836837) जालौन को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। यादव आई०सी०सी०सी० कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष संख्या-39 में स्थापित करेगें तथा इस कन्ट्रोल रूम में मुख्य चिकित्साधिकारी से समन्वय स्थापित कर दो-दो कर्मचारियों की तैनाती 6-6 घण्टे के अन्तराल से करना सुनिश्चित करेंगें। इस कन्ट्रोल रूम में एक चिकित्सा विभाग का तकनीकी कर्मचारी होना आवश्यक है।






Leave a comment