सिरसाकलार-उरई | पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की पार्टी को मजबूती से खडा करने के लिए गाँव , देहात तक के कार्यकर्ता से सीधा निजी संपर्क जोड़ने की रणनीति पर अमल करते हुए प्रदेश भर में दौरे कर रहे हैं | इस क्रम में आज अखिलेश यादव यहाँ भी व्यस्तता की परवाह न करते हुए सुदूर देहात तक पहुंचे | इस अवसर पर अखिलेश यादव का सतेंद्र यादव के आवास पर स्वागत किया गया | सतेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया|
अखिलेश ने यहाँ उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने में योगदान करने का आवाहन किया | सिरसाकलार में बलबीर कठेरिया के आवास पर स्वागत में बलबीर कठेरिया , नारायण सिंह , श्याम जीइ , दीपू यादव, गौरव कुशवाहा, वरुण , मोहित खटीक , असलम मौजूद रहे | सभी ने फूल मालाओं से उनको लाद दिया | मदारीपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम यादव ने सर्वेश यादव एवं अपने समर्थकों के साथ अखिलेश यादव का स्वागत किया | इस दौरान गिल्लू चौहान एवं श्याम यादव ने पार्टी फंड में एक लाख रुपए का चेक अखिलेश यादव को सौंपा | इस मौके पर जीतू यादव, रीतू यादव,सुरेश याज्ञिक करतलापुर , अजीत यादव खरका,के साथ सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।






Leave a comment