हाईकोर्ट के फैसले से अखिलेश को मिला बडा मुददा, सपा आरक्षण बचाने के लिये लडेगी बडी लडाई


उरई। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आये हाईकोर्ट के फैसले ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बडा मुददा दे दिया । हाईकोर्ट द्वारा बिना पिछडा आरक्षण से निकाय चुनाव को हरी झण्डी को लेकर यहां अपनी प्रतिक्रिया देते हुये उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलित व पिछडा विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उक्त फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लडाई लडेगी।
       उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में आरक्षण को धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। अब राजनीतिक आरक्षण की बारी है। पिछडो व दलितों को आरक्षण बचाने के लिये संगठित होकर संघर्ष छेडना होगा।
       राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में भारत जोडो यात्रा में उनके शामिल होने को लेकर पूंछे गये प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसका कोई निमंत्रण नहीं मिला हैं। इसके बाद उन्होंने इस प्रश्न को टालते हुये कहा कि आज किसी और मुददे की नहीं आरक्षण बचाने के ज्वलंत मुददे पर ही चर्चा होनी है।
       उन्होंने योगी सरकार पर मंहगाई से ध्यान हटाने के लिये सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करने और उन पर झूठे मुकदमें लादे जाने की बात कही । उन्होंने कहा कि अगर सपा ने जेल भरो आन्दोलन शुरू कर दिया तो इतनी गिरफ्तारियां होगी कि योगी सरकार की जेले भर जायेगी ।

Leave a comment