उरई | समाजसेवी यूसुफ अंसारी के नेतृत्व में चांद मोबाइल, बार्ड-25 शिवपुरी-तिलकनगर से सपा के प्रबल दावेदार अबीदा खातून पत्नी मुन्ना अंसारी, मुस्तकीम बाबा, शहीद अंसारी, मुन्ना मामू, सतीश वर्मा, आसिफ अंसारी अलमारी वाले, कल्लू बिजली वाले, शाकिर मास्टर, जमील खान, शफीकुर्रहमान कश्फी, अनस खान, यामीन अंसारी, शोएब अंसारी, नासिर अंसारी आदि समाजसेवियों ने शहर के मुहल्ला तिलकनगर स्थित रोशनी स्टील फर्नीचर के प्रोपराइटर यूसुफ अंसारी के आवास पर आधा सैकड़ा गरीब और असहाय महिलाओं को सर्दी से बचाव के उद्देश्य से रजाईयों का वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया ।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने कहा कि गरीबों की मदद करके हम कोई अहसान नहीं कर रहे | यह तो ऊपर वाले के हुकुम की तामील है जिसमें चूक से उसका कहर हम पर टूट सकता है । इस दौरान उन्होंने आधा सैकड़ा के लगभग महिलाओं को रजाईयों का वितरण किया | जिन गरीब महिलाओं रजाईयों का वितरण किया गया उनमें प्रमुख रूप से रेहाना, सोमवती, शबनम, उमा, रानी, अनीसा, कंचन, सलमा, गुडिया, निशा, सुखदेवी आदि शामिल रही।






Leave a comment