लेनदेन का एप बनाकर लाखों हडपे, चिरगांव का राममिलन यादव गिरफ्तार


उरई। कोतवाली पुलिस ने साइबर सैल के माध्यम से आॅन लाईन एप से लोगों  को जोडकर कमीशन के लालच में निवेश और रिचार्ज कराने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसके वालेट में मौजूद 10 लाख 75 हजार रूपये से अधिक की रकम फ्रीज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
      मुहल्ला नया पाठक पुरा निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र रमेश बाबू भी इस ठग के शिकार है जिनको लक्ष्य डिजिटल इण्डिया एप से उनकी आईडी जनरेट करके प्रत्येक लेन देन और रिचार्ज पर उन्हें कमीशन भेजने का सब्जबाग दिखाया गया था जिससे उन्होंने कई लोगो को पे्ररित करके निवेश कराया । जब उनका कमीशन आईडी पर 54 हजार रूपये से अधिक शो हुआ और गायब हो गया तो उनको शक हुआ नतीजतन कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज करा डाली । पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद इस मामले में धोखा धडी का मुकदमा दर्ज कर लिया। साइबर सैल के सहयोग से उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने छानबीन के बाद आज इसमें महुअन का डेरा थाना चिरगांव जिला झांसी राममिलन यादव को दबोचा तो उसने सच्चाई कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने साइरस रिचार्ज सोलूशन कम्पनी जयपुर से लिया था जिसका वह एडमिन है और इस एप के वित्तीय अधिकार उसके पास हैं। उसने योजनाबद्ध तरीके से लगभग 400 लोगों  को निवेश व लेन देन करने पर कमीशन दिलाने के लिये डाउन लोड कराया और पहले उन्हें इसमें लेन देन के अधिकार दे दिये बाद में जब लोगो का कमीशन लक्ष्य एप में दिखने लगा तो उनके वित्तीय अधिकार समाप्त करके उनके पैसे अपने शौक पूरे करने के लिये हडपना शुरू कर दिया लेकिन इसी कारण वह फस गया ।

Leave a comment