जालौन-उरई । प्लॉट को लेकर हुए दो पक्षों के बीच झगडे में दोनों पक्षों क 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी उदयभान व सुनील कुमार के बीच प्लॉट को लेकर विवाद था। बुधवार की सुबह प्लॉट के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने उदयभान की तहरीर पर अनिल कुमार, सुनील कुमार , शिवेंद्र व सम्राट सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं दूसरे पक्ष के सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने उदयभान व सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Leave a comment