इटावा।
जनपद के सेहसो थाना क्षेत्र में हनुमन्तपुरा चौराहे पर बाइक विद्युत पोल से टकरा गयी जिससे उस पर सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम पिपरौली की गढ़िया निवासी जयसिंह 60 वर्ष अपने पुत्र 32 वर्षीय जितेन्द्र छोटे के साथ मोटर साईकिल से खाद लेने के लिये समीप के हनुमन्तपुरा गये थे लेकिन खाद नहीं मिली तो वे गांव लौट पड़े। रास्ते मेें उनकी बाइक बहककर विद्युत पोल से टकरा गयी जिससे जयसिंह व उसके पुत्र जितेन्द्र बुरी तरह घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलने पर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये जिनकी मदद से उन्हें एम्बुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकर नगर भेजा गया। डाॅक्टरों ने प्रारम्भिक चिकित्सा के बाद स्थिति जटिल होने के कारण दोनो को जिला अस्पताल के लिये रिफर कर दिया।
बताया गया है कि यहां पर विद्युत विभाग के सड़क किनारे लगे खम्भों से दर्जनों लोग अभी तक घायल हो चुके है। यहां तक के आठ लोग तो असमय काल कलवित भी हो चुके है वजह यह है कि सड़क के एकदम किनारे खड़े बिजली के खम्भे की लोकेशन ऐसी है कि वहां से गुजरते समय वाहन अक्सर हादसे के शिकार हो जाते है। कई बार विद्युत विभाग और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है फिर भी खम्भों को हटाकर सड़क से दूर लगवाने का कोई इन्तजाम नहीं किया गया है जिससे लोग आक्रोशित है और सवाल पूॅछ रहे है कि आखिर कितनी जानों की बली चढ़़वाने के बाद प्रशासन इस रोड की सुध लेगा।

Leave a comment