जालौन-उरई। बीस दिन पहले स्कूटी चालक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया था। जिसके मामले में घायल के पिता ने उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
माधौगढ थाना क्षेत्र के विजय श्रीधर ने पुलिस को बताया कि गत 8 दिसम्वर को उनकेे पुत्र विकास श्रीधर गांव के ही मोहित नायक के साथ बाइक से सामान खरीदने जालौन जा रहे थे। जब वे लोग सुढार सालाबाद स्थित पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में रौंग साइड चलाकर आ रहे स्कूटी सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसका पहले झांसी और अब ग्वालियर में अभी भी इलाज चल रहा है। विजय श्रीधर की तहरीर पर पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Leave a comment