जालौन-उरई । पीएचसी छिरिया सलेमपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. मोहसिन, डॉ. रेणु पांडेय, डॉ. देववर्धन, डॉ. रणधीर निरंजन की टीम ने नगर के आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज एवं एसबीडीएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र, छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही हीमोग्लाबिन की भी जांच की। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स देते हुए कहा कि हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन करें। पिज्जा, वर्गर आदि जंक फूड का सेवन न करें। रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें। इससे स्वास्थ्य सही रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता महाजन ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शालिनी प्रजापति एवं तीसरे स्थान पर आयत मंसूरी रहीं। क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशी पहले, रौनक साहू दूसरे एवं रौजल तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती भदौरिया ने प्रथम, अर्पणा दुबे ने द्वितीय एवं मिश्वा परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता, सीडीपीओ कपिल शर्मा, प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, एसबीडीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जावेद अहमद, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।






Leave a comment