लखनऊ।
उत्तरप्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के सात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का बुधवार को तबादला किया गया जिससे तीन बड़े जोन भी प्रभावित हुये है।
कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर को भी स्थानान्तरित कर दिया गया है जिनका जोन में लम्बा कार्यकाल हो चुका है। उनके स्थान पर हाॅल ही में नोएडा के पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किये गये आलोक सिंह कानपुर जोन की बागडोर सम्भांलेगे। भानु भास्कर को प्रयागराज जोन की कमान सौंपी गयी है जहां की मौजूदा ए0डी0जी0 प्रेम प्रकाश सेवा निवृत्त में कुछ दिन शेष रह जाने के कारण पुलिस महानिदेशक कार्यालय बुला लिए गये है।

Leave a comment