पांलीथिन के खिलाफ प्रशासन फिर हुआ सख्त, बीच बीच में सो जाने वाले पालिका के अमले ने छेडा अभियान


जालौन-उरई। पांलीथिन रोकने के लिये प्रशासन कुछ दिनों तक सुसुप्तावस्था में रहने के बाद प्रशासन की नींद एक बार फिर टूटी है। नगर पालिका ने प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाकर पांलीथिन में सामान बेचने वाले एक दर्जन दुकानदारों से जुर्माना वसूला है।
      नगर पालिका के सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पालिका की एक टीम देवनगर चैराहा और प0 दीनदयाल उपाध्याय चैराहा के पास की दुकानों में चैकिंग के लिये जा पहुंची। इस दौरान लगभग 1 दर्जन दुकानदार पकडे गये जिनसे 4 किलोग्राम पांलीथिन जब्त की गयी।
      पांलीथिन में सामान रखकर बेचने वाले दुकानदारों से एक -एक हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया। शेष आधा दर्जन दुकानदारों को जुर्माना अदा न कर पाने के कारण नोटिस थमा दिया गया। सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने कहा कि पांलीथिन प्रतिबंधित है इसलिये किसी भी दुकानदार को इसमें सामान रखकर बेचने से बाज आना चाहिये। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

Leave a comment