सीपीआई ने की राज्यपाल पद समाप्त करने की मांग


उरई। केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खंान और वाममोर्चा सरकार के बीच बढती तकरार से कम्युनिष्ट पार्टियों की नाराजगी देशभर में चरम पर है। गुरूवार को सीपीआई की जिला इकाई ने इस मुददे पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जिसमें राज्यपाल पद समाप्त करने की मांग की गयी । ज्ञापन में कहा गया है कि राज्यपाल अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वाह करने की बजाय जिन राज्यों में विरोधी दल की सरकारे हैं वहां केन्द्र के एजेन्ट की भूमिका निभाकर अपनी शपथ के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। राज्यपालों के इस अनैतिक आचरण से लोकतंत्र के गर्त में समा जाने का खतरा पैदा हो गया है।
        ज्ञापन देने वालों में सीपीआई के जिला सचिव कामरेड विनय पाठक , सीपीआई की राज्य कमेटी के सदस्य कामरेड गिरेन्द्र सिंह , कामरेड विजय सिंह कुशवाहा हरदोई गूजर और नारायणदास आदि शामिल रहे ।

Leave a comment