
उरई। भाजपा के डकोर मण्डल के ग्रामों में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संघन भ्रमण किया जिसमें हर गांव में चैपाल आयोजित कर लोगों की शिकायतों व समस्याओं को सुना गया। साथ ही ठण्ड से ठिठुरते निराश्रितों और असमर्थ लोगो की व्यवस्था के लिये निःशुल्क कम्बल बांटे गये । विधायक का हर गांव में पूरे उत्साह से स्वागत हुआ ।
चुनाव के बाद भी लोगों से जीवन संपर्क बनाये रखना भाजपा की नीति है जिस पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा पूरी निष्ठा से अमल कर रहे है नतीजतन जन समुदाय में उनकी जय जय कार हो रही है। जन सम्पर्क की अविरल श्रंृखला की कडी में गुरूवार को उन्होंने पहले अटरिया और इसके बाद जलालपुर व औंता में भ्रमण किया। इन गावों में आयोजित उनकी चैपालों में लोगो की भीड जुटी । इसे उन्होंने अपने में लोगो के भरोसे का प्रमाण बताया । चैपालों में सामने आयी शिकायतों को लेकर कहा कि हर सही शिकायत का निदान होगा।
लोगों के बीच अपने सम्बोधन में उन्होंने भाजपा के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का बखान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद किस तरह समाज की सबसे पिछली पंक्ति में खडे व्यक्तियों का भला किया गया है इसे जनता जनार्दन स्वयं जानती है। भाजपा के शासन में हर गांव गली में जिस तरह से विकास की गंगा बहायी गयी है वह किसी से छुपा नहीं है। भाजपा अपनी किसी रीति नीति के कारण अपार जन समर्थन जुटाकर दुनिया की सबसे बडी पार्टी बन गयी है। इसलिये भाजपा जन समर्थन की इस पंूजी को सहेजकर रखने में अपनी जान लगाती रहेगी ।
उनके साथ भ्रमण में सदर तहसील के नायब तहसीलदार , ग्राम प्रधान दीपू खटीक , जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव , मण्डल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, जितेन्द्र अटरिया , उपेन्द्र औता , जयनारायण साहू , संदीप , रामू गुप्ता, संजीव औता आदि उपस्थित थे ।






Leave a comment