![]() |
जालौन-उरई। ब्लाक क्षेत्र के मलकपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण टूर पर रवाना किया गया है।
मलकपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अमित के प्रयासों से नित्य नयी गतिविधियां संचालित हो रहीं है। इसके तहत दूर के विद्यालयों को समय से स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी को दूर करने के लिये उन्हें साईकिल वितरण कराया गया। अब उन्हें दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया है जिसमें वे पिकनिक मनाने के साथ साथ ज्ञान वर्धन भी करेगें ।
इसे लेकर प्रधान अमित का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में कमजोर आर्थिक स्थिति और सीमित संसाधनों के कारण प्रतिभाशाली बच्चों तक का अनुभाविक ज्ञान सीमित रह जाता है। बच्चे वास्तविक दुनियां से अच्छी तरह परचित नहीं हो पाते है। जैसे कई बच्चे ऐसे होते है जिन्होंने अपने जीवन में शेर व अन्य दुर्लभ जंगली जानवर नहीं देखे होते हैं और जिनकों नदी बांध और झरनों की कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं होती है। ऐसे में बच्चों में रटने की प्रवृत्ति बढती है जबकि शिक्षा व ज्ञान नीरस लगने लगती है। ऐसे में उन्होंने अमेरिका में रह रहे अपने मित्र विनोद कुमार सिंह का सहयोग लिया और बच्चों के लिये 2 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम बनाया जिसमें उन्हें ओरछा , पारीछा, झांसी के प्रमुख स्थानों को देखने के लिये भेजा गया है ताकि उनका ज्ञान समृद्ध हो सके । वहीं शैक्षणिक टूर पर जा रहे बच्चों में उत्साह दिखा बच्चे टूर का आनन्द लेने के लिये तैयार दिखे।








Leave a comment