उरई। यूपी 112 हेल्प लाइन नंबर से अनेक सेवायें हासिल की जा सकती हैं । जन साधारण को इस नंबर की उपयोगिता से अभियान चलाकर अवगत कराया जायेगा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शहर के दो प्रमुख चैराहों पर इसके लिये बनाये गये स्टाल का फीता काटकर उद्घाटन किया ।
आपात स्थितियों में डायल 112 संकट मोचक की पुकार का पर्याय बन गया है। इसलिये लोगो को इस नंबर के बारे में जागरूक किया जाना महत्वपूर्ण दायित्व है। जिलाधिकारी चंादनी सिंह और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के शहीद भगत सिंह चैराहा और जिला परिषद चैराहा पर स्थापित इसके जागरूकता स्टाॅल व सेल्फी प्वाइंट के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त उद्बोधन का यही आशय था ।
इन स्टालों पर तीन दिन यानि नये वर्ष के शुभारंभ के दिन तक विभिन्न तरीकों से लोगों को 112 नंबर के महत्व के बारे में परचित कराया जायेगा। छात्राओं ने उद्घाटन के अवसर पर एक आकर्षक डिमोस्टेªशन प्रस्तुत किया । भाजपा नेता लक्ष्मनदास बाबानी , शिक्षक अलीम सर आदि भी उपस्थित रहे ।







Leave a comment