उरई। जिला स्वास्थ्य समिति की गवर्निग बाॅडी की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेडिकल काॅलेज के प्रधानाचार्य डा0 द्विजेन्द्रनाथ ने खुद आने की जहमत न उठा अपने प्रतिनिधि को भेज दिया जिससे डीएम मैम का पारा चढ गया । उन्होंने कहा कि इस अवज्ञा को लेकर वे शासन को उनके खिलाफ पत्र भेजेगी।
जिलाधिकारी चांदनी सिह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलैक्टेªट सभागार में आयोजित उक्त बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा0 पे्रमप्रताप सिंह ने किया । इसके पहले मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एनडी शर्मा ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की । बैठक में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बाबई के एमओआईसी भी नदारत थी जिससे नाराज डीएम ने उनका वेतन रोक दिया । स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले सभी चिकित्सा इकाई के प्रभारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये ।
जिला क्षय रोग अधिकारी को क्षयरोगियांे का भुगतान समय पर कराने के लिये निर्देशित किया । निजी चिकित्सालयों को भी चेतावनी दी कि लाभार्थियों के भुगतान के लिये आवश्यक कार्रवाइयां अपने स्तर से सुनिश्चित करें अन्यथा सीएमओ उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव , मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एनडी शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे ।







Leave a comment