उरई | जिला प्रशासन के संरक्षण में नावार्ड द्वारा गठित हरी मटर फली केन्द्र डकोर ने आई0टी0सी0 को 10 टन हरी मटर फली को पहली खेप बेची | जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कल देर रात इसके वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
किसानों को जिले की बेजोड़ हरी मटर फसल का अधिकतम मूल्य दिलाने के लिए जिलाधिकारी चांदनी सिंह के कटिबद्ध प्रयासों से मटर के कृषि उत्पाद संगठनों के साथ कई कम्पनियों ने एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित किये थे | इस शुरुआत से हरी मटर के किसान बेहद उत्साहित हैं | इस अवसर पर कृषि उप निदेशक एस0के0उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि मौजूद रहे।







Leave a comment